इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल माहिष्मती

मध्य प्रदेश के इन्दौर जिले में स्थित महेश्वर नामक स्थान से माहिष्मती नामक नगर की पहचान की जाती है। महाभारत में यहाँ के राजा नील का उल्लेख है जिसे सहदेव ने पराजित किया था। बुद्धकाल में यह चेदि जनपद की राजधानी थी। बौद्ध साहित्य से पता चलता है कि यह दक्षिण अवन्ति का मुख्य नगर था। नर्मदा तट पर स्थित होने के कारण व्यापार-वाणिज्य की दृष्टि से भी इस नगर की महता थी। कालिदास ने रघुवंश में भी इस नगर के वैभव का वर्णन किया है।

कालिदास किसका दरबारी विद्वान था

7वीं शती में चीनी यात्री हुएनसांग ने भी इस नगर का उल्लेख किया था। उसके अनुसार यहाँ का शासक ब्रह्मण था। माहिष्मती संस्कृत शिक्षा का भी प्रमुख केन्द्र था। कहा जाता है कि शंकराचार्य से शास्त्रार्थ करने वाले मण्डन मिश्र तथा उनकी पत्नी यहीं के निवासी थे। पौराणिक मान्यता के अनुसार सहस्त्रबाहु नामक राजा यहीं से शासन करता था।

भक्ति आंदोलन क्या था, इसके प्रमुख संतों का परिचय दो

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!