राजस्थान का सबसे अधिक बुर्जों वाला किला कौनसा है

0

राजस्थान का सबसे अधिक बुर्जों वाला किला कौनसा है?

Subhash Saini Changed status to publish दिसम्बर 1, 2020
0

सोनारगढ़ दुर्ग जो जैसलमेर में स्थित  है। इस दुर्ग  में 99 बुर्ज है। इस दुर्ग को उत्तर भड़ किवाड़ कहते है। यह दुर्ग धान्व व गिरी श्रेणी का दुर्ग है। यह दुर्ग त्रिकुट पहाड़ी/ गोहरान पहाड़ी पर बनी है। दुर्ग के अन्य नाम – गोहरानगढ़ , जैसाणागढ़ स्थापना -राव जैसल भाटी के द्वारा 1155 ई. में हुआ। दुर्ग निर्माण में चूने का प्रयोग नहीं हुआ है। पीले पत्थरों से निर्मित होने के कारण स्वर्णगिरि कहलाती है। यह दुर्ग राजस्थान में चित्तौड़गढ के पश्चात् सबसे बडा फोर्ट है। जैसलमेर दुर्ग की सबसे प्रमुख विशेषता इसमें ग्रन्थों का एक दुर्लभ भण्डार है जो जिनभद्र कहलाता है। सन् 2005 में इस दुर्ग को वर्ल्ड हैरिटेज सूची में शामिल किया गया।

Subhash Saini Changed status to publish दिसम्बर 1, 2020
Write your answer.
error: Content is protected !!