इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन भारत का प्रमुख स्थल सांकाश्य(संकिसा)

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में स्थित संकिता – बसन्तपुर नामक स्थान प्राचीन समय में एक प्रसिद्ध नगर था। यह पूर्वी
पञ्चाल जनपद के अन्तर्गत था। बुद्धकाल में इसका महत्व बढ़ गया। पालि कथाओं के अनुसार यहीं पर बुद्ध स्वर्ग से उत्तरे थे। इसे बौद्धों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल माना जाने लगा। यहाँ कई विहार तथा स्तूप निर्मित थे। फाहियान इस नगर का वर्णन करते हुए लिखता है कि “वहाँ के विहारों में 600-700 भिक्षु निवास करते थे। हुएनसांग के अनुसार यहाँ अशोक द्वारा बनवाया गया 70 इंच ऊँचा स्तम्भ था।” जैन-धर्म में इस स्थल को तीर्थकर विमलनाथ की ज्ञान-प्राप्ति का स्थान माना गया है।

Prev 1 of 1 Next
Prev 1 of 1 Next
References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!