गुप्त कालइतिहासकलाप्राचीन भारतमंदिर

तिगवा के विष्णु मंदिर का इतिहास

तिगवा मध्य प्रदेश के कटनी जिले का एक गाँव है जहाँ एक प्राचीन पुरातात्विक स्थल है, जिसमें कई हिन्दू मन्दिरों के भग्नावशेष विद्यमान हैं।

गुप्तयुगीन वास्तुकला के सर्वोत्तम उदाहरण मंदिर हैं। वस्तुतः मंदिर के अवशेष हमें गुप्त काल में ही मिलते हैं। गुप्त काल के प्रमुख मंदिरों में तिगवां का विष्णु मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के समीप स्थित तिगवां नामक स्थान से यह मंदिर मिलता है। इसके गर्भगृह का व्यास लगभग 8 फुट है, जिसके सामने चार स्तंभों पर टिका हुआ है। लगभग सात फुट का एक छोटा मंडप बना है। स्तंभों के ऊपर कलश तथा कलशों के ऊपर सिंह की मूर्तियाँ बनाई गई हैं। प्रवेशद्वार के पाश्वों पर गंगा तथा यमुना की आकृतियाँ उनके वाहनों के साथ उत्कीर्ण मिलती हैं।

Reference : https://www.indiaolddays.com

Related Articles

error: Content is protected !!