प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल तिगवां
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित तिगवां गुप्तकाल में कला और धर्म का केन्द्र था। यहाँ से हिन्दू तथा जैन मन्दिरों के उदाहरण मिलते है। यहाँ का विष्णु मन्दिर उल्लेखनीय है। मन्दिर पाषाण-निर्मित है तथा इनकी छत चपटी है। मन्दिर के द्वार पर लगे चौखटे पर गंगा और यमुना की मूर्तियाँ खोदी गयी है जो गुप्त कला की अपनी विशेषता है।
तिगवा के विष्णु मंदिर का इतिहास
यह मंदिर गुप्तयुगीन वास्तुकला के सर्वोत्तम उदाहरणों में मंदिर हैं। वस्तुतः मंदिर के अवशेष हमें गुप्त काल में ही मिलते हैं। गुप्त काल के प्रमुख मंदिरों में तिगवां का विष्णु मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है…अधिक जानकारी
गर्भगृह में नृसिंह भगवान की प्रतिमा है। मण्डप की दीवार में दशभुजी दुर्गा की मूर्ति खुदी है। उसके नीचे शेषनाग पर विश्राम करते हुए विष्णु की मूर्ति है। उनकी नाभि से कमलासन पर विराजमान ब्रह्म निकल रहे है।
विष्णु मन्दिर के अतिरिक्त तिगवाँ के खण्डहरों से कुछ जैन मूर्तियाँ भी मिली है।
References : 1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव
India Old Days : Search