दिवसदिसम्बरसम सामयिकी

11 दिसम्बर : यूनिसेफ दिवस कब मनाया जाता है

यूनिसेफ (फुल फॉमः यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रेंस फंड) दिवस (UNICEF Day)11 दिसंबर को यूनिसेफ की स्थापना के दिन मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रेंस फंड, ) की स्थापना का आरंभिक उद्देश्य द्वितीय विश्व युद्ध में नष्ट हुए राष्ट्रों के बच्चों को खाना और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।

1953 में यूनीसेफ, संयुक्त राष्ट्र का स्थाई सदस्य बन गया। उस समय इसका नाम यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस फंड की जगह यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रेंस फंड कर दिया गया। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। यूनीसेफ को  1965  में उसके बेहतर कार्य के लिए शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1989 में संगठन को इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार भी प्रदान किया गया था। इसके 120 से अधिक शहरों में कार्यालय हैं और 190 से अधिक स्थानों पर इसके कर्मचारी कार्यरत हैं। वर्तमान में यूनीसेफ फंड एकत्रित करने के लिए विश्व स्तरीय एथलीट और टीमों की सहायता लेता है।

यूनिसेफ क्या है

यूनिसेफ की स्थापना 11दिसंबर, 1946 को द्वितीय विश्व युद्ध में नष्ट हुए राष्ट्रों के बच्चों को पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी।

यूनीसेफ का मुख्यालय न्यूयॉर्क (अमेरिका) में है।यूनिसेफ लगभग 190 देशों और बच्चों के जीवन को बचाने उनके अधिकारों की रक्षा करने बचपन से किशोरावस्था तक अपनी क्षमता को परिपूर्ण करने में उनकी मदद करने के लिए काम करता है।यूनिसेफ सभी बच्चों की रक्षा करने हेतु सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने और नीतियों को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर के भागीदारोंके साथ काम करता है।

Related Articles

error: Content is protected !!