इतिहासविश्व का इतिहास

विश्व इतिहास की महत्त्वपूर्ण तिथियाँ

विश्व इतिहास की महत्त्वपूर्ण तिथियाँ

ई.पू. – वर्तमान समय में प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर (ईसाई कैलेंडर या जूलियन कैलेंडर)ईसाई धर्मगुरु ईसा मसीह के जन्म-वर्ष (कल्पित)पर आधारित है।

वर्तमान में वर्ष की गणना ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा-मसीह के जन्म की तिथि से की जाती है, यदि कोई घटना वर्ष 2019 में घटती है, तो इसका मतलब है, कि यह घटना ईसा मसीह के जन्म के 2019 वर्ष बाद घटी है। ईसा मसीह के जन्म के पूर्व की सभी तिथियाँ ई.पू. (ईसा से पहले) के रूप में जानी जाती हैं। यहां पर हम कई ई.पू. की महत्त्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन करेंगे-

  • 2650 ई.पू. मिश्र में प्रथम पिरामिड का निर्माण हुआ।
  • 1013 ई.पू. फिलीस्तीन में डेविड द्वारा इज्राइल का आधिपत्य स्थापित ।
  • 776 ई.पू. प्रथम ओलम्पिक खेलों का यूनान में आयोजन हुआ।
  • 753 ई.पू. में रोम नगर की स्थापना हुई।
  • 508 ई.पू. में रोम गणतंत्र की स्थापना हुई।
  • 490 ई.पू. में यूनानियों की मैराथन युद्ध में ईरानियों पर विजय।
  • 480 ई.पू. थर्मोपली का युद्ध हुआ।
  • 399 ई.पू.में सुकरात को मृत्युदंड।
  • 386 ई.पू. में सिकंदर मेसिडोनिया का राजा बना।
  • 326 ई.पू. हाईस्पीज के युद्ध में सिकंदर ने पोरस को पराजित किया।
  • 329 ई.पू. में बेबीलोन में सिकंदर की मृत्यु।
  • 323 ई.पू.में चंद्रगुप्त ने चाणक्य की सहायता से भारत में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की।
  • 269ई.पू. में अशोक का भारत में राज्यारोहण।
  • 214 ई.पू. शी-हुआंग-टी ने चीन की महान दीवार का निर्माण करवाया।
  • 124 ई.पू. में सरकारी अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिये चीन में एक कॉलेज की स्थापना की गयी।
  • 55 ई.पू. में जूलियस सीजर द्वारा ग्रेट ब्रिटेन पर आक्रमण तथा विजय।
  • 44 ई.पू. में जूसियस सीजर की हत्या।

ई. – कभी-कभी तिथियों के पहले A.D. (ई.)लिखा मिलता है इसका मतलब है, ईसा के जन्म के वर्ष A.D. ईसा मसीह के जन्म के बाद के कैलेण्डर को दर्शाता है। ईसा मसीह का जन्म जिस वर्ष हुआ था उसे परंपरागत रूप से 1 A.D. और उससे 1 वर्ष पहले का 1 B.C. कहा गया।

  • 29 ई. में ईसा मसीह को सूली पर चढाया गया।
  • 43 ई. ब्रिटेन पर रोम की विजय।
  • 319 ई. में भारत में गुप्त वंश की नींव डाली गयी।
  • 570 ई. में पैगम्बर मुहम्मद साहब का मक्का में जन्म हुआ।
  • 600 ई. में रोम साम्राज्य का अंत हुआ।
  • 868 ई. में चीन में पहली पुस्तक का मुद्रण हुआ।
  • 1206 ई. में मंगोल शासक चंगेज खां ने संपूर्ण एशिया को रौंद डाला।
  • 1215ई. इंग्लैण्ड में मैग्नाकार्टा पर किंग जॉन द्वितीय द्वारा हस्ताक्षर किये गये।
  • 1338 ई. इंग्लैण्ड एवं फ्रांस के बीच सौ-वर्षीय युद्ध आरंभ।
  • 1362 ई. में इंग्लैण्ड में अंग्रेजी राजभाषा बनी।
  • 1431 ई. फ्रांस में जॉन ऑफ को जिन्दा जला दिया गया।
  • 1492 ई. कोलम्बस द्वारा अमेरिका की खोज।
  • 1498 ई. वास्कोडिगामा समुद्री मार्ग से कालिकट पहुँचा।
  • 1526 ई.में पानीपत का प्रथम युद्ध एवं भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना ।
  • 1582 ई. में पोप ग्रेगरी xiii ने ग्रिगेरियन कैलेण्डर की शुरुआत की थी।
  • 1588 स्पेनिश आर्मेडा (नौसैनिक बेङा) की पराजय से ब्रिटेन का समुद्र में आधिपत्य स्थापित हो गया।
  • 1600 ई. में अंग्रेज ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन किया गया।
  • 1649 ई. में ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स प्रथम को फाँसी तथा ओलिवर क्रामवेल इंग्लैण्ड का प्रोटेक्टर बना।
  • 1660 ई. में ब्रिटिश राजतंत्र की पुनः स्थापना की गयी। द्वितीय चार्ल्स का सिंहासनारोहण।
  • 1688 ई. में इग्लैण्ड में रक्तहीन अथवा गौरवपूर्ण क्रांति, जेम्स द्वितीय ने सिंहासन छोङा, इग्लैण्ड में संसदीय प्रभुसत्ता का सूत्रपात हुआ।
  • 1696 ई. में पीटर महान रूस का जार बना।
  • 1739 ई. फारस के नादिरशाह ने दिल्ली को लूटा।
  • 1869 ई. स्वेज नहर को यातायात के लिये खोला गया।
  • 1899 ई. बोअर युद्ध में रूस की पराजय।
  • 1904-5 ई. रूस-जापान युद्ध में रूस की विजय।
  • 11 नवंबर 1918 ई. को प्रथम विश्वयुद्ध की समाप्ति।
  • 1919 ई. में पेरिस की संधि, वर्साय की संधि (जर्मनी)के साथ।
  • 1920 ई. राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई।
  • 1923 ई. तुर्की गणतंत्र का आविर्भाव एवं मुस्तफा कमाल पाशा वहाँ के राष्ट्रपति बने।
  • 1924 ई. में ब्लादिमिर लेनिन की मृत्यु हुई।
  • 1929-30 ई. में विश्व व्यापी आर्थिक मंदी का दौर चला।
  • 1933 ई. एडोल्फ हिटलर द्वारा जर्मनी में सत्ता-ग्रहण।
  • 1939 ई. में द्वितीय विश्व युद्ध का आरंभ हुआ।
  • 1941 ई. में जापान द्वारा पर्ल हार्बर पर आक्रमण तथा अमेरिका का द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग लेना।
  • 1945 ई. में द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति एवं संयुक्त राष्ट्र संघ का अभ्युदय।

Related Articles

error: Content is protected !!