पीएचडी(Ph.D) क्या होता है और इसकी तैयारी कैसे करें

पीएचडी एक डाॅक्टर डिग्री होती है। इस डिग्री को करने के बाद आपके नाम के आगे डॉक्टर शब्द लग जाता है। जिस विषय में आप पीएचडी करते है, उस विषय का आपको बहुत ज्यादा ज्ञान हो जाता है और उस विषय के आप विशेषज्ञ कहलाते है। इस कोर्स को करने के बाद ही आप कॉलेज में प्रोफेसर बन सकते है। पीएचडी कोर्स 3 साल का होता है। परन्तु 6 साल के भीतर आपको इस डिग्री को पूरा करना पड़ता है।

पीएचडी क्या होता है-

पीएचडी का मतलब होता है-डाॅक्टर ऑफ फिलोसोफी(Doctor of Philosophy)। पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद में आपको नेट पास करना होता है और फिर आप पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा दे सकते है। इसमे आपको 3 साल तक किसी विषय पर रिसर्च करनी होती है। इसे 3 से 6 साल तक की समय अवधि में पूरी करनी होती है। पीएचडी पूरी होने के बाद आप काॅलेज प्रोफेसर, रिसर्च क्षेत्र में विशेषज्ञ आदि बन सकते हो।

UGC NET यूजीसी नेट के लिए योग्यता, सलेब्स और परीक्षा का प्रारूप

पीएचडी करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएँ-

12वीं(10+2) पास करे – आपको ग्रेजुएशन करने के लिए 10वी. और 12वीं पास करनी पड़ती है। यह ग्रेजुएशन के लिए प्रथम सीढ़ी है। आपको 12वी. कम से कम 60 प्रतिशत अंक से पास करनी चाहिए ताकि आप ग्रेजुएशन के लिए आसानी से प्रवेश मिल सके।

ग्रेजुएशन पूरी करेः आपने जिस विषय से 12वीं पास किया है। उसी विषय से ग्रेजुएशन पूरी करनी पड़ती है। ग्रेजुएशन में कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स से पास होना चाहिए ताकि आप पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए अप्लाई कर सके।

पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी करेः पीएचडी के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन होनी आवश्यक है। आप पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स से पास होना चाहिए। यह आपकी मास्टर डिग्री होती है।

नेट(NET) :- पीएचडी करने के लिए आपको नेट को भी पास करना होता है। जब आपका नेट पास हो तब ही आप पीएचडी के लिए अप्लाई कर सकते है।

पीएचडी की तैयारी कैसे करें

आप जिस विषय से पीएचडी करना चाहते है। उस विषय के बारे में आपको अच्छी जानकारी होनी चाहिए। पीएचडी की परीक्षा पास करने के बाद में आपको डीप नाॅलेज दिया जाता है। ये कोर्स डॉक्टर लेवल रिसर्च और सब्जेक्ट को समझने में हेल्प करता है ।

सही परीक्षा पाठ्यक्रम चुनेः- पीएचडी के लिए आपको एक अच्छे पाठ्यक्रम का चयन करना होता है। जिससे आपको परीक्षा में प्रश्न पेपर हल करने में आसानी होती है।

स्वयं के नोट्स बनायेः- अपने नोट्स खुद लिखें, अपने लिखे हुए नोट्स आपको ज्यादा याद रहते हैं।

पुराने परीक्षा के पेपर को हल करेः- आप पुराने साॅल्ड पेपर को हल करें। इससे आप को पेपर हल करने में आसानी होगी।

परीक्षा की समय अवधि का ध्यान रखेंः- परीक्षा की समय अवधि का बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है। आप समय अवधि के हिसाब से प्रश्न पेपर हल करेगें तो आप पूरा पेपर कवर कर पोयेगें।

काॅलेज प्रोफेसर (College Professor) कैसे बने
पीएचडी करने के लिए टाॅप विश्वविद्यालय
  • भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई 
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-खड़गपुर
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-रूड़की
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-गुवाहाटी
  • बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी
  • राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर
  • मोहन लाल सुखाडिय़ा विवि, उदयपुर
  • जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ उदयपुर
  • बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय या काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी, उत्तरप्रदेश 
  • दिल्ली विश्वविद्यालय( डीयू ) विश्वविद्यालय दिल्ली
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ , उत्तरप्रदेश
  • कलकत्ता विश्वविद्यालय कोलकाता , पश्चिम बंगाल
  • हैदराबाद विश्वविद्यालय आंध्रप्रदेश
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली
  • उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद , तेलगांना
  • जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली
  • पांडिचेरी विश्वविद्यालय पुडुचेरी
पीएचडी परीक्षा पैटर्न देखने के लिए यहाँ क्लिंक करें

सरकारी नौकरियों की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Reference : https://indiaolddays.com