पीएचडी(Ph.D) प्रवेश परीक्षा पैटर्न और सलेब्स

पीएचडी एक डाॅक्टर डिग्री होती है। किसी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने के लिए या फिर रिसर्च का क्षेत्र चुनने के लिये आपको पीएचडी कर सकते हैं। इस डिग्री को करने के बाद आपके नाम के आगे डॉक्टर शब्द लग जाता है। जिस विषय में आप पीएचडी करते हैं, उस विषय का आपको बहुत ज्यादा ज्ञान हो जाता है और उस विषय के आप विशेषज्ञ कहलाते हैं। इस कोर्स को करने के बाद ही आप कॉलेज में प्रोफेसर बन सकते है। पीएचडी कोर्स 3 साल का होता है। परन्तु 6 साल के भीतर आपको इस डिग्री को पूरा करना पड़ता है। इस पोस्ट के माध्यम से आपको पीएचडी प्रवेश परीक्षा पैटर्न और सलेब्स की सम्पूर्ण जानकारी देगें।

राजस्थान काॅलेज प्रोफेसर/लेक्चरर बनने के लिए परीक्षा पैटर्न और सलेब्स देखने के लिए यहाँ क्लिंक करे

पीएचडी करने के लिए शैक्षणिक योग्यता

पीएचडी के लिए आपके पास ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पास की हुई डिग्री होनी चाहिए। और पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए।अनुसूचित जनजाति को 5 प्रतिशत की छूट मिलती है। पीएचडी करने के लिए आपके पास नेट परीक्षा पास की होनी चाहिए। तब ही आप पीएचडी प्रवेश परीक्षा दे सकते है।

नेट प्रवेश परीक्षा पैटर्न और सलेब्स देखने के लिए यहाँ क्लिंक करे

पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए सलेब्स

विश्वविद्यालय विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे लेखा और वित्त, वैकल्पिक चिकित्सा और परामर्श, कृषि, सामान्य में दवा, मनुष्य जाति का विज्ञान, नेत्र विज्ञान, पुरातत्त्व, अन्य चिकित्सा, जीव रसायन, फार्मेसी और चिकित्सा, जैव सूचना विज्ञान, फिजियोथेरेपी, व्यावसायिक स्वास्थ्य और एर्गोनॉमिक्स, बायोलॉजी बायोमेडिकल लाइफ साइंसेज, मनोविज्ञान और मानसिक स्वास्थ्य, जैव प्रौद्योगिकी, सर्जरी, जैव प्रौद्योगिकी, वनस्पति विज्ञान, रासायनिक अभियांत्रिकी, असैनिक अभियंत्रण, रचनात्मक लेखन, अर्थशास्त्र, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, अंग्रेज़ी, पर्यावरण विज्ञान, ललित कला भविष्य और विकास अध्ययन, सामान्य इंजीनियरिंग, जेनेटिक्स इंजीनियरिंग, भूगोल और भूविज्ञान, इतिहास, गृह विज्ञान के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराता है।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न

पीएचडी प्रवेश के लिए दो पेपर होते हैं। इसमें पेपर-। सभी के लिए अनिवार्य होता है। और पेपर-।। सभी परीक्षार्थियों के लिए अगल-2 होता है। जिसमें आप पीएचडी करना चाहते हैं। प्रत्येक पेपर में 50 प्रश्न आते हैं। जो प्रत्येक 1 अंक का होता है। फिर आपका साक्षात्कार होता है। यह परीक्षा अंग्रेजी भाषा में होती है। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होते हैं। इस परीक्षा की समय अवधि 3 घण्टा होती है।

पेपर-।
  • शिक्षण योग्यता।
  • अनुसंधान योग्यता।
  • समझबूझ कर पढ़ना( Reading Comprehension )
  • संचार।
  • तर्क कौशल(गणितीय)।
  • तार्किक विचार।
  • आंकड़ा निर्वचन।
  • सूचना और संचार प्रौद्योगिकी।
हम आपको पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए इतिहास विषय के सलेब्स की सम्पूर्ण जानकारी देगें-
पेपर-।।

इस पेपर में आप जिस विषय से पीएचडी करना चाहते हैं। उस विषय से सम्बन्धित वस्तुनिष्ठ 50 प्रश्न आते हैं।

1.0 इतिहास लेखन
  • निष्पक्षता और व्याख्या।
  • प्राचीन भारतीय ऐतिहासिकता।
  • मध्यकालीन भारतीय इतिहासलेखन।
  • आधुनिक भारतीय ऐतिहासिकता।
  • सबाल्टर्न पढ़ाई(Subaltern studies)
2.0 प्राचीन भारत
  • सिंधु घाटी सभ्यता।
  • प्राचीन भारत की राजनीति।
  • प्राचीन भारत की अर्थव्यवस्था।
  • सामाजिक व्यवस्था।
  • धार्मिक परंपराएं।
3.0 मध्यकालीन भारत
  • भारतीय सामंतवाद।
  • समाज और अर्थव्यवस्था।
  • मध्यकालीन भारत में राजनीति।
  • भक्ति और सूफी आंदोलन।
  • 18 वीं शताब्दी बहस।
4.0 आधुनिक भारत
  • 1857 का विद्रोह।
  • राष्ट्रीय आंदोलन।
  • औपनिवेशिक नियम का आर्थिक प्रभाव।
  • सामाजिक और बौद्धिक सुधार आंदोलन।
  • गांधी और गांधीवादी विचारधारा।
पीएचडी के लिए सलेब्स : इतिहास

हम आपको पीएचडी के तीन साल के इतिहास विषय के सलेब्स की सम्पूर्ण जानकारी देगें।

इतिहास के प्रथम वर्ष का सलेब्स
  • इतिहासलेखन की प्रवृत्तियों को पढ़ना।
  • अनुसंधान क्रियाविधि।
  • प्रारंभिक भारतीय इतिहास में विषय-वस्तु।
  • मध्यकालीन भारत के सामाजिक आर्थिक ऐतिहासिक पहलू।
  • आधुनिक भारतीय इतिहास में बहस।
  • भाषा
इतिहास के द्वितीय वर्ष का सलेब्स
  • इतिहासलेखन की प्रवृत्तियों को पढ़ना।।
  • अनुसंधान क्रियाविधि।।
  • प्रारंभिक भारतीय इतिहास में विषय-वस्तु।।
  • मध्यकालीन भारत के सामाजिक आर्थिक ऐतिहासिक पहलू।।
  • आधुनिक भारतीय इतिहास में बहस।।
  • भाषा
इतिहास के तृतीय वर्ष का सलेब्स
  • इतिहासलेखन की प्रवृत्तियों को पढ़ना।।।
  • अनुसंधान क्रियाविधि।।।
  • प्रारंभिक भारतीय इतिहास में विषय-वस्तु।।।
  • मध्यकालीन भारत के सामाजिक आर्थिक ऐतिहासिक पहलू।।।
  • आधुनिक भारतीय इतिहास में बहस।।।
  • भाषा
  • निबंध
पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए चयन प्रकिया
  • लिखित परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • लास्ट में मैरिठ

काॅलेज प्रोफेसर/लेक्चरर बनने के लिए परीक्षा पैटर्न और सलेब्स देखने के लिए यहाँ क्लिंक करे

पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यताएँ
  • 12वीं और ग्रेजुएशन पास हो।
  • जिस विषय से आप पीएचडी करने चाहते हो, उस विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन पास की हुई डिग्री चाहिए।
  • पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 55 प्रतिशत अंक से पास होना चाहिए।
  • नेट की परीक्षा पास होना चाहिए।
इतिहास विषय से पीएचडी करने के लिए टाॅप विश्वविद्यालय
पीएचडी के पुराने पेपर यहाँ पर देखें
पीएचडी की तैयारी कैसे करें

सरकारी नौकरियों की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Reference : https://indiaolddays.com