दिवसजूनसम सामयिकी

5 जून : विश्व पर्यावरण दिवस

हर वर्ष संपूर्ण विश्व में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस(World Environment Day) मनाया जाता है।

पर्यावरण दिवस हमारे जीवन में बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। इस दिन हम पर्यावरण से संबंधित मुद्दों की जीनकारी अर्जित करते हैं। एवं हमारे बेहतर भविष्य के लिये पर्यावरण को सुरक्षित रखने की प्रतिज्ञा लेते हैं। हमें जीवन भर हमारे पर्यावरण का ख्याल रखना चाहिये। यह तभी संभव है, जब हम अपनी आँखे खुली रखें और अपने भीतर एवं वातावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव लाएं।

हमें अपने बच्चों को भी इस समस्या के प्रति जागरुक करना चाहिये। ताकि ये भी पर्यावरण सुरक्षा के अभियान के प्रति जागरुक हो सकें, तथा भविष्य में इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

पर्यावरण को नहीं पहुँचाओ नुकसान,
यह है जीवन का अपमान…।।

चारों तरफ बढाओ जागरुकता,
पर्यावरण है आज की आवश्यकता…।।

ग्लोबल वार्मिंग से है खतरे में जान,
पर्यावरण की रक्षा करना सबकी शान…।।

औद्योगीकरण, वनों की कटाई, तकनीकी विकास, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण, आदि की वजह से हमारे पर्यावरण की स्थिति में दिन-प्रतिदिन गिरावट आ रही है और इस वजह से वातावरण के साथ ही सभी जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पङ रहा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व पर्यावरण के बारे में चेतना फैलाने का प्रयास 1972 में ही शुरु कर दिया था।

पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 ई. को मनाया गया था। पूरे विश्व के पर्यावरण की सुरक्षा हमें क्यों करनी चाहिये यही इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है।

विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने के पीछे हमारा यही उद्देश्य है, कि हम पृथ्वी पर प्राकृतिक पर्यावरण की हर संभव रक्षा करें, ताकि स्वस्थ जीवन की संभावना पृथ्वी पर हमेशा बनी रहे। इस उत्सव को दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में मनाया जाता है, क्योंकि पर्यावरण की समस्या कोई भी देश अकेले हल नहीं कर सकता।

जून महिने के अन्य दिवसों की जानकारी

Related Articles

error: Content is protected !!