3rd ग्रेड अध्यापक कैसे बने

आप टीचर लाईन में अपना करियर बनाना चाहते हैं। तो 3rd- ग्रेड अध्यापक बनने के लिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सब जानकारी देंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो एक अच्छे व्यवहार और नैतिकता के द्वारा विद्यार्थी को शिक्षित करते हैं।वो विद्यार्थियों को बेहतरीन बनाते हैं और जीवन में हमेशा अच्छा करने के लिये प्रोत्साहित करते हैं। अध्यापक विद्यार्थी को ज्ञान, कौशल और सकारात्मक व्यवहार से सुज्जित करते हैं,जिससे विद्यार्थी कभी खोया हुआ महसूस नहीं कर सकता और आगे बढ़ता है। बिना शिक्षक के जीवन में कोई भी मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक रुप से विकास नहीं कर सकता।

3rd ग्रेड अध्यापक बनने के लिए संक्षिप्त रूप से जानकारी

  1. 3rd ग्रेड का अध्यापक की तैयारी के लिए सलेब्स
  2. वर्तमान में खुली हुई जाॅब (Current Vacancy) में सम्पूर्ण जानकारी
  3. जाॅब के बारे में (Update) अपडेट

3rd ग्रेड अध्यापक की भर्ती भी राजस्थान लोग सेवा आयोग( Rajasthan Public Service Commission) ही करवाता है । किन्तु कभी राज्य सरकार अपने हिसाब से पंचायतीराज या फिर जिला परिषद् के द्वारा भी ।।।- ग्रेड की भर्ती करवाती है। कभी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी करवाता है। यह भी शिक्षा विभाग से सम्बन्धित है।

एक शिक्षक का विद्यार्थी के जीवन में क्या महत्व है-

एक शिक्षक वो व्यक्ति होता है जो अपने विद्यार्थी को सबसे बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये हरेक के भविष्य को आकार देता है।एक शिक्षक के पास बहुत सारे गुण होते हैं और वो अपने विद्यार्थी के जीवन को सफल बनाने में पूरी तरह से दक्ष होता है। एक शिक्षक बहुत समझदार होता है और अच्छे से जानता है कि विद्यार्थी का ध्यान पढ़ाई की ओर कैसे लगाना है।

“शिक्षक रचनात्मकता देता है। रचनात्मकता सोचने की ओर ले जाती है। विचार ज्ञान प्रदान करता है। ज्ञान आपको महान बनाता है। ”- ए.पी.जे. अब्दुल कलाम।

3rd ग्रेड अध्यापक बनने के लिए शैक्षणिक योग्यताएँ

1. 12वीं(10+2) पास करेः- अगर आपको एक विद्यालय में ।।।-ग्रेड का अध्यापक(Teacher) बनना है, तो आपको 12वीं क्लास पास करनी होती है। अच्छे मार्क्स से ताकि BSTC काॅर्स के लिए किसी कॉलेज में आपको एडमिशन मिल सके और अपनी आगे की पढाई पूरी कर सकें।

2. बीएसटीसी (BSTC) करेः- 12 वीं पास करने के बाद आप बीएसटीसी के लिए अप्लाई कर सकते है। 12वीं(10+2) के बाद बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा लगती है। उसको पास करने के बाद में आपको बीएसटीसी में एडमिशन मिलता है। यह ।।।- ग्रेड परीक्षा की पात्रता के लिए जरूरी होता है। बीएसटीसी एक प्रमाण पत्र है जो आपको ।।।-ग्रेड की जाॅब में चाहिए। BSTC एक Certificate Courses है। BSTC का पूरा नाम बुनियादी विद्यालय शिक्षण प्रमाणपत्र(Basic School Teaching Certificate) है। यहा कोर्स 2 साल का होता है।

3. REET( Rajasthan Eligibility Examinations for Teachers  )/RTET( Rajasthan Teachers Eligibility Test) : बीएसटीसी के बाद में आप रीट की एग्जाम दे सकते है। रीट की एग्जाम देने के लिए आपके पास कम से कम बीएसटीसी या बीएड दोनों में से एक डिग्री होनी चाहिए।

रीट की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिंक करे

BSTC, B.Ed दोनों का रीट में क्या महत्व है-

दोनों से आप रीट का एग्जाम दे सकते हो। रीट में दो 2- लेवल होते हैं- लेवल-। और लेवल-।।

लेवल-। इसमें बीएसटीसी कर चुके विद्यार्धी रीट का पेप दे सकते हैं । लेवल -1 वाले क्लास 1-5 तक के विद्यार्थी को पढ़ा सकते है। इसमें प्राइमरी अध्यापक(Primary Teacher) आते हैं।

लेवल- ।। : बीएड कर चुके विद्यार्थी यह पेपर दे सकते हैं। लेवल -।। में क्लास 6-8 तक के विद्यार्थी को पढ़ा सकते है। इसमें अपर प्राइमरीअध्यापक(Upper Primary Teacher) आते हैं।

3rd ग्रेड अध्यापक परीक्षा की तैयारी कैसे करें

हम आपको तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा की तैयारी करने के लिए सम्पूर्ण जानकारी देंगे कि कैसे इस परीक्षा में अच्छे मार्क्स ला सकते हैं और तैयारी किस प्रकार की जाये,कि आप तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकें-

  • सही परीक्षा पाठ्यक्रम चुनेः-  तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा के लिए आपको एक अच्छे पाठ्यक्रम का चयन करना होता है। जिससे आप परीक्षा में आने वाले परीक्षा सलेब्स को आसानी से समझ सकें और आपको परीक्षा में प्रश्न पेपर हल करने में आसानी हो।
  • पढ़ने का तरीकाः- अभीष्ट परीक्षा हेतु आप अपनी योगयतानुसार पूरी तैयारी करें। उन महत्वपूर्ण प्रश्नों पर जो पिछले वर्षो के प्रश्न-पत्रों से परिलक्षित हैं उनका अध्य्यन करते समय अधिक ध्यान देना चाहिए । इसका अर्थ यह नहीं है कि,आप केवल चुनिन्दा प्रश्नों और शॉर्टकट में विश्वास रखें।आपको यह ज्ञान होना चाहिए कि तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा के पैटर्न और सलेब्स के अनुरूप तैयारी करें।
  • रिवीजन हेतु टाइम-टेबल बनाएँः- जो भी आपने पढ़ा है, उसका रिवीजन करने के लिए अपना टाइम-टेबल तय करें। ध्यान रहे किअच्छे अंक अर्जित करने हेतु रिवीजन आवश्यक है। यह रिवीजन परीक्षा तिथि के कम-से-कम 15 दिन पूर्व हो जाना चाहिए। जिससे आपके ऊपर प्रेशर भी नहीं आयेगा और फ्री दिमाग से परीक्षा दे पायेगें।
  • आपके बनाये नोट्स सरल होंः- आपके द्वारा बनाये गए नोट्स इस तरह से हों कि देखते ही संबन्धित विषय /टॉपिक के सम्बन्ध में सब कुछ ध्यान में आ जाये।स्वयं के बनाये हुए नोट्स जल्दी याद होते हैं।
  • किसी प्रश्न को पूछने में हिचकिचाएं नही:- यदि आपको कोई विषय- वस्तु समझ में नहीं आ रही है, तो आप उस पर अपने मित्रों, अध्यापको से चर्चा करें। उनसे पूछने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।
  • अंतिम समय में रिवीजन करने से दूर रहेः- बहुत से छात्र , परीक्षा हॉल में घुसने से पूर्व कुछ -न-कुछ पढ़ते या रिवीजन करते देखे जाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप तनाव ग्रस्त हो सकते हैं। आप डिप्रेशन या फ़ार्गेटफूलनेस (सब कुछ भूल जाना ) के शिकार हो सकते हैं। अगर आप ऐसा करते है तो आपका आत्मविश्वास कम हो जाता है। आप परीक्षा में गलती करते हैं।
  • अच्छी तरह सोये और भोजन करेंः- बहुत से छात्र, परीक्षा के दिन न कुछ खाते हैं, न ही सोते हैं। सारी रात पढ़कर , दूसरे दिन परीक्षा देने जाते हैं। पूरी नींद एवं हल्का खाना दोनों ही ढ़ग से परीक्षा देने हेतु अति आवश्यक है। आप परीक्षा को अपने ऊपर हावी न होने दें। परीक्षा हेतु आप काफी समय से तैयारी कर रहे हैं, आपको बहुत सामान्य होकर परीक्षा देने जाना है। परीक्षा पूर्ण तरो-ताजगी से एवं तनाव रहित होकर देनी चाहिए।

3rd ग्रेड अध्यापक(Primary Teacher) को कितनी सैलेरी और सुविधा क्या-2 मिलती है

  • 3rd ग्रेड शिक्षक का मूल वेतन ( बेसिक पे और ग्रेड पे के साथ):- 5200-20200 Rs.।
  • सरकार की दरें और भत्ते भी मिलते है।
  • एक्सपीरियंस के आधार पर सैलरी में वृद्धि होती रहती है।

3rd ग्रेड शिक्षक के चयन प्रकिया में क्या-2 होता है।

  • REET का लिखित परीक्षा।
  • मेरिट लिस्ट ।
  • कागजातों की जाँच।

नोटः कभी-कभी रीट पास करने के बाद 3rd ग्रेड अध्यापक के लिए अलग से परीक्षा आयोजित करवायी जाती है। यह सरकार पर निर्भर करता है।

” एक पूर्ण तार्किक समाज, हममें से सर्वोत्तम शिक्षक बनेंगे और बाकियों को उससे कम में ही संतुष्ट होनेा पड़ेगा। ” -ली लकॉक

3rd ग्रेड शिक्षक की वर्तमान भर्ती (Current Vacancy) देखने के लिए यहाँ क्लिक करे।

3rd ग्रेड शिक्षक परीक्षा का सलेब्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करे।

सरकारी नौकरियों की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें