इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल उर्जयत

गुजरात प्रान्त के जूनागढ़ में उर्जयत नामक पहाड़ पर स्थित है। महाभारत में इसका वर्णन एक तीर्थ के रूप में किया गया है। संभवत: इसी को रैवतक पर्वत भी कहा जाता है। इसी पर्वत पर चन्द्रगुप्त मौर्य के सुराष्ट्र प्रान्त के राज्यपाल पुण्यगुप्त वैश्य ने सुदर्शन झील का निर्माण करवाया था। इसमें पश्चिमी भारत की सिंचाई – संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति होती थी। गिरनार का प्रसिद्ध नगर इसी पर्वत पर स्थित था।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!