आधुनिक भारतइतिहास

राष्ट्रीय आंदोलन से संबंधित महत्त्वपूर्ण तिथियां

16,अक्टूबर 1905

बंगाल विभाजन

1907

कांग्रेस का प्रथम विभाजन (सूरत)।

30 दिसंबर 1911

अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना।

दिसंबर 1911

बंगाल विभाजन की घोषणा रद्द तथा दिल्ली को कलकत्ता की जगह नई राजधानी बनाने का प्रस्ताव।

1 अप्रैल 1912

दिल्ली को कलकत्ता की जगह भारत की राजधानी बनाया गया।

4 अगस्त 1914

प्रथम विश्व युद्ध की शुरूआत।

1916

तिलक द्वारा होमरूल लीग की स्थापना।

13 अप्रैल 1919

जलियां वाला बाग नरसंहार

1 अगस्त 1920

असहयोग आंदोलन की शुरूआत।

5 फरवरी 1922

चौरी-चौरा कांड

1923

स्वराज्य पार्टी की स्थापना।

3 फरवरी 1928

साइमन कमीशन का बंबई आना।

17 नवम्बर,1928

लाला लाजपतराय की मृत्यु ( साइमन कमीशन का विरोध करते समय पुलिस द्वारा लाठी चार्ज में)

8अप्रैल, 1929

भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त द्वारा केन्द्रीय विधान सभा में बम विस्फोट।

13 सितंबर, 1929

जेल में 64 दिनों के उपवास के उपरान्त जतिन दास का निधन।

31 दिसंबर, 1929

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में भारत के लिए पूर्ण स्वाराज्य दिवस मनाया गया।

26 जनवरी,1930

प्रथम स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

14 फरवरी, 1930-

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति की साबरमती में बैठक हुई, जिसमें सविनय अवज्ञा प्रस्ताव पारित किया।

12 मार्च, 1930

महात्मा गांधी ने नमक कानून के विरुद्ध नमक बनाने के लिए अपनी ऐतिहासिक डांडी यात्रा( 12 मार्च,से 5 अप्रैल) के साथ नागरिक अवज्ञा आंदोलन किया। सविनय अवज्ञा आंदोलन का प्रथम चरण 12 मार्च,1930 से 5 मार्च 1931 तक।

5 मार्च, 1931

गांधी इरविन समझौते पर हस्ताक्षर हुए। सविनय अवज्ञा आंदोलन बंद कर दिया गया।

23 मार्च, 1931

भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरू को फांसी दी गयी।

16 अगस्त, 1931

ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैकडोनल्ड ने हिरजनों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र देते हुए कुख्यात साम्प्रदायिक निर्णय की घोषणा की।

20 सितंबर, 1932-34

गांधी जी सक्रिय राजनीति से अलग होकर रचनात्मक कार्यक्रमों ( 1934-39 ) में लगे रहे।

3 सितंबर,1939

द्वितीय विश्व युद्ध का प्रारंभ।

27 अक्टूबर 1939

प्रांतों में कांग्रेस सरकारों ने ब्रिटिश सरकार की युद्धनीति के विरोध में त्याग पत्र दे दिया।

22 दिसंबर,1939

मुस्लिम लीग ने कांग्रेस सरकारों के त्याग पत्र को मुक्त दिवस के रूप में मनाया।

मार्च, 1940

मुस्लिम लीग ने अपने लाहौर अधिवेशन में पाकिस्तान प्रस्ताव को पारित किया।

17 अक्टूबर,1940

कांग्रेस ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया।

7 अगस्त, 1942

भारत छोङो आंदोलन संबंधी प्रस्ताव पारित।

11अगस्त 1942

भारत छोङो आंदोलन शुरू हुआ।अगस्त की महान क्रांति ।

21 अक्टूबर,1943

सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्र भारत की अंतरिम सरकार के गठन की उद्घोषणा की।

दिसंबर,1943

मुस्लिम लीग के करांची अधिवेशन में बांटो और छोङो का नारा पारित किया।

18 फरवरी, 1946

बंबई में भारतीय नौसैनिक विद्रोह

दिसंबर, 1946

भारतीय संविधान सभा का पहला अधिवेशन शुरू हुआ।मुस्लिम लीग ने इसका विरोध किया।

20 जनवरी, 1947

ब्रिटिश प्रधानमंत्री एटली ने यह घोषणा की कि ब्रिटिश सरकार जून,1948 से पूर्व भारत छोङ देगी।

3 जून, 1947

भारत विभाजन की माउंटबेटन योजना और 15 अगस्त को ब्रिटिश सत्ता के हस्तांतरण की घोषणा (4 जून)

15 अगस्त, 1947

भारत की स्वतंत्रता का सूर्योदय।

Reference : https://www.indiaolddays.com/

Related Articles

error: Content is protected !!